राज्यमंत्री संजीव गोंड के वाहन पर हमला, ओवरटेक विवाद में हमला, एक आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी.

राज्यमंत्री संजीव गोंड के वाहन पर हमला,

ओवरटेक विवाद में हमला, एक आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी.

चोपन/सोनभद्र उत्तर प्रदेश के समाजकल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार शाम सोनभद्र में हमला हुआ। यह घटना रॉबर्ट्सगंज से डाला लौटते समय हुई, जहां हमलावरों ने उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया और शीशे व बोनट पर मुक्के मारे। राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पार करने के बाद एक लखनऊ नंबर की कार उनके पीछे लग गई। कार सवारों ने रास्ते में कई बार उनके वाहन को ओवरटेक करने और रोकने की कोशिश की।

चोपन पुल से पहले, एस्कॉर्ट गाड़ी के आगे निकलने के बाद, ब्रेकर पर मंत्री के वाहन की गति धीमी होते ही हमलावर सामने आ गए और मुक्के मारने लगे। चालक ने स्थिति भांपते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। सोन नदी पुल पार करने के बाद मंत्री ने बैरियर पर वाहन रोककर पुलिस को सूचना दी। चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार वाहन छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने लखनऊ नंबर की कार को कब्जे में ले लिया, जो दुद्धी के अंकित मिश्रा की बताई जा रही है।

सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह विवाद राज्यमंत्री के काफिले में शामिल स्कॉर्ट गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन स्वामी अंकित मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने सहयोगियों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी एक वाहन (UP32KP1042) ने उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। चोपन पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन सहित उसके मालिक अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वाहन में दुद्धी निवासी शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि भी मौजूद थे। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

राज्यमंत्री ने बताया काफिले में शामिल एस्कॉर्ट टीम के साथ वाहन में सवार कुछ युवकों ने विवाद किया। यह घटना कलेक्ट्रेट में एक कार्यक्रम के बाद डाला स्थित निवास आने के दौरान शाम को घटित हुई। टोल प्लाजा पार करने के बाद युवकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया और अभद्रता की। संजीव कुमार गोंड ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राज्यमंत्री ने बताया टोल प्लाजा पार करते ही एक काले रंग की कार तेजी से उनके एस्कॉर्ट वाहन से आगे निकली। एस्कॉर्ट टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद युवकों ने हमारी गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की।

यह सिलसिला चोपन पुल के पास बने ब्रेकर तक चला, जहां युवकों ने अपनी गाड़ी लगाकर एस्कॉर्ट टीम के सदस्यों को गाली-गलौज दी और दो लोगों ने राज्यमंत्री की गाड़ी के बोनट पर हाथ से पीटा। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। थानाअध्यक्ष मौके पर पहुंचे और विवाद में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। राज्यमंत्री ने इस घटना पर कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि उनकी मंशा क्या थी या वे कौन लोग थे।

 

यह जांच का विषय है।” मंत्री ने बताया कि जिन्हें कोई समस्या या काम होता है, वे उनके आवास पर आकर मिलते हैं और उनसे अच्छे से बातचीत की जाती है। राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि ये लोग अचानक कहां से और कैसे आए। पुलिस पूछताछ के बाद ही आरोपियों की मंशा और इस घटना के पीछे के उद्देश्य का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश