सोनभद्र जनपद में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं।

सोनभद्र जनपद में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं।

प्रशासनिक मशीनरी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गए हैं। 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ के साथ जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने चोपन रेलवे खेल मैदान और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यह वही स्थान है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के गौरव और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को योजनाबद्ध और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। हेलीपैड, पार्किंग, मंच और सभा स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, नगर पंचायत, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे l

  • Related Posts

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक ओबरा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय…

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण