डिजिटल साक्षरता और घरेलू हिंसा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

डिजिटल साक्षरता और घरेलू हिंसा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

आज महिला कल्याणा विभाग, जनपद सोनभद्र  द्वारा मिशन शक्ति 5-0 के अन्तर्गत “डिजिटल साक्षरता और घरेलू हिंसा ” विषय पर विशेष कार्यक्रम ’सर्किट हाउस लोढ़ी सोनभद्र ’ में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ,जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ,भाजपा जिलाध्य नंदलाल गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रहीं ।

इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है और मिशन शक्ति के अभियान को मजबूती प्रदान करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन जरूरी है ताकि परिवार व समाज के उत्थान में इनकी भूमिका को रेखांकित किया जा सके,साथ ही हम सभी को मिलकर मादा भ्रृण हत्या को रोकना होगा तभी सामाजिक लिंगानुपात में समानता आ पायेगी। आज के समय में डिजिटल फ्रॉड पर कैसे नियंत्रण पायें इसके लिए हमें सक्रिय होकर अपने मोबाइल का उपयोग करना होगा ताकि डिजिटल फ्रॉड से बचा जा सके।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा की डिजिटल फ्रॉड का  डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है तथा किसी भी प्रकार के अवांछित कॉल को रिसीव नहीं करना है तथा वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है यदि कोई आपको डिजिटली अरेस्ट की धमकी देता है तो इससे डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि साइबर क्राइम थाने को सूचित करने की आवश्यकता है। सावधानी ही बचाव है इसलि, सावधानी पूर्वक डिजिटल लेनदेन करना है।

जेंडर ,एक्सपर्ट साधना मिश्रा ने कहा कि घरेलू हिंसा या दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिला अपनी समस्या को लेकर के कब कहां किससे, कैसे अपनी समस्या को लेकर संपर्क करें, इससे संबंधित जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से बताया गया और मिशन  शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के अंतर्गत आने वाले समस्त टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और छा़त्राओं को डिजिटल माध्यमों के प्रयोग, ऑनलाइन सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के इस चरण के माध्यम से महिलाओं में डिजिटल ज्ञान के साथ आत्मविश्वास एवं सामाजिक भागीदारी की भावना को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह,जिला मिशन कॉर्डिनेटर नीतू यति, जेंडर एक्सपर्ट सीमा द्विवेदी सहित सम्मानित मीडिया बन्धुगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    “गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण] सोनभद्र (नि.सं.)।”आचार्यदेवो भव।” भारतीय…

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान   संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन