सोनभद्र बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का जिलाधिकारी मंत्रोच्चार के साथ किये शुभारंभ

सोनभद्र
बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का जिलाधिकारी मंत्रोच्चार के साथ किये शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत बेलन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण*

स्वस्थ्य पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की नीव-जिलाधिकारी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने विकास खण्ड चतरा के ग्राम पंचायत ढोढरी के पास बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किये, इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ माँ के नाम महाकुंभ-2025 के स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण किये,

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जनपदवासी एक पेड़ मॉ के नाम पर आज पौध रोपण कर रहें है। जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर भी आज वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में आज बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है,

इसके साथ ही जनपद की घाघर नदी, कर्मनाशा नदी,कनहर नदी आदि नदियों की सफाई हेतु अभियान चलाकर साफ-सफाई की जायेगी, उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, कोई भी मरा हुआ जानवर नदियों में न फंेके, इससे नदी का जल प्रदूषित होता है, प्रकृति ने एक व्यवस्था की है कि नदियां स्वयं अपने आप को स्वच्छ कर लेती हैं, जनपद सोनभद्र में आज नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही जनपद के छोटे नाले की सफाई का कार्य भी वृहद स्तर पर कराया जायेगा, जिससे कि बरसात का पानी नदियों व नालों में पानी इकठ्ठा हो और जल के स्तर में सुधार हो सकें।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम पर्यावरण के संतुलन के कैसे बेहतर बनायें, पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण करना एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने कहा कि सभी एक वृक्ष मॉ के नाम अवश्य लगायें और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें तथा रोपित पौधों को संरक्षित करने का कार्य भी करें। पौध रोपण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, यह कार्यक्रम आज तक ही सीमित नहीं रहेगा, स्वस्थ्य पर्यावरण भी स्वस्थ्य जीवन की नीव है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकरी सदर श्री उत्कर्ष द्विवेदी, डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज श्री कंुज बिहारी वर्मा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह, डी0एसी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान व भारी संख्या में नागरिकगणों ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत वृक्षारेापण कियें।

  • Related Posts

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं   सोनभद्र। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील घोरावल के ग्राम बेलवनिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा…

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम जिलाधिकारी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग  सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

    सोनभद्र लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जिला प्रशासन अलर्ट

    इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

    इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक