थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/2025 धारा 103(1), 238, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।*

थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/2025 धारा 103(1), 238, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।*

*प्रकरण-* दिनांक 31.01.2025 को वादी श्री संगम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी गौरी निस्फ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 30.01.2025 को समय लगभग 19.00 बजे उसके लड़के अमित सिंह उर्फ राजा उम्र करीब 25 वर्ष को उनके घर के बगल के ही राहुल, बंटी पुत्रगण नन्दलाल व पुत्री नन्दलाल द्वारा रात मे उठाकर ले जाकर मारपीट कर गोविन्द सिंह के बावली मे हत्या करके डाल दिया गया

वादी द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-102/2025 धारा 103(1), 238, 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्ग दर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदया के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु निर्देश के

अनुपालन में स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना के अनावरण के सम्बन्ध मे साक्ष्य एकत्रित किया गया विवेचना के दौरान यह पाया गया कि मृतक अमित सिंह उर्फ राजा का करीब एक वर्ष से अभियुक्तगण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी की बहन से संबंध था उससे मोबाईल फोन से बाते करता था उसकी दुकान पर अक्सर देर रात तक गुटखा सिगरेट के बहाने बैठा रहता था दिनांक 30.01.2025 की रात में अमित सिंह अभियुक्तो की बहन से मिलने की जिद करने लगा बार बार उसके घर मे जाकर दरवाजा खटखटाने लगा अभियुक्तगण राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी द्वारा नशे में धुत अमित सिंह को काफी समझाया गया परन्तु नही माना।

दोनो अभियुक्तो द्वारा अपनी पारिवारिक बेइज्जती के भय से अमित सिंह को रात मे ले जाकर गांव के पास महेन्द्र सिंह के खेत मे मारा पीटा गया फिर नशे में लड़खड़ा रहे अमित सिंह उर्फ राजा को घसीट कर लेजाकर पास के ही लल्लन उर्फ गोविन्द सिंह के बाउली में जिसमें पानी भरा था, धक्का दे दिया।

अमित सिंह के गिरने पर दोनो भाई मिलकर उसे पानी मे दबा दिये जिससे मौके पर ही अमित सिंह उर्फ राजा की मृत्यु हो गयी। घटना कारित करने के बाद अभियुक्तगण चुपचाप शव को मौके पर छोड़ कर अपने घर चले गये। पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.02.2025 को समय लगभग 04.15 बजे घटना का सफलता पूर्वक अनावरण करके दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*
दिनांक 01.02.2025 को समय 04.15 एएम बजे ग्राम गौरी निस्फ थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. राहुल कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी ग्राम गौरी निस्फ थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष।
2. समीर उर्फ बंटी पुत्र नन्दलाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी-*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. मुख्य आरक्षी रामजीत शर्मा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. मुख्य आरक्षी संदीप यादव थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’