सोनभद्र के प्रदीप गुप्ता बने इसरो में वैज्ञानिक, बधाईयों का लगा तांता

सोनभद्र के प्रदीप गुप्ता बने इसरो में वैज्ञानिक, बधाईयों का लगा तांता

सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत लिलासी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र बलराम (पूर्व ग्राम प्रधान लिलासी ) के इसरो में वैज्ञानिक सी के पद पर चयन से क्षेत्रवासियों और परिवारजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

प्रदीप गुप्ता के पिता ने बताया कि प्रदीप के प्रारंभिक से लेकर 10 वीं तक की शिक्षा गांव के ही विद्यालय राजा चंडोल इंटर कॉलेज लिलासी से हुई। 12 वीं की शिक्षा प्रयागराज से पूर्ण करने के बाद, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास बिलासपुर से बी टेक की डिग्री प्राप्त किया। यहां के बाद प्रदीप कभी पीछे मुड़कर पीछे नहीं देखे, आई आई टी दिल्ली से एम टेक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु सीनियर इंजीनियर के पद पर भी दायित्व का निर्वहन किया। अब देश के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र (इसरो) में वैज्ञानिक सी के पद पर कार्यरत होकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रदीप गुप्ता से दूरभाष से बातचीत के दौरान बताया कि निरंतर मेहनत और स्वजनों के भरपूर सपोर्ट के कारण यह मुकाम हासिल हुआ है। प्रदीप ने अपने गुरुजनों, स्वजनों, मित्रों का आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें निरंतर सही दिशा में कार्यों को करने की जरूरत होती है साथ ही असफलताओं से सीखकर हमेशा आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित करते रहना चाहिए।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी