जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न कार्ययोजना को मिली  मंज़ूरी

जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न कार्ययोजना को मिली  मंज़ूरी

जिला खनिज फाण्उडेशन न्यास की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, बैठक में श्री संजीव कुमार गौंड़ राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग, मा0 सांसद  श्री छोटेलाल खरवार, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिन्हा मा0 विधायक घोरावल श्री अनिल कुमार मौर्या, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चैबे, मा0 विधायक दुद्धी विजय सिंह गौंड़, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार,

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, विरोधी दल के प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश यादव,

अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव कुमार मिश्रा, ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में इस बात पर चर्चा हुईं कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास फण्ड में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों के विकास एवं सुख-सुविधा को बेहतर करने के लिए किया जाये, न्यास की कार्यप्रणाली के लिए नीतिगत रूप-रेखा तैयार करना,

समय-समय पर उसकी समीक्षा की जाये, खनन कार्यों के साथ ही खनन क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, सम्पर्क मार्ग का अनुरक्षण आदि का कार्य कराकर गरीबों की सेवा के लिए बेहतर बनाया जाये, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गयी, डीएमएफ से कराये जा रहे कार्यों से सम्बन्धित प्रदर्शन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास द्वारा कराये जा रहे कार्यों व आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की विषय में बिन्दुवार जानकारी दी और इस दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउण्डेशन द्वारा जो निर्माण कार्य कराये जाने हैं, उसका शीघ्र स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें और कार्य प्रारंभ कर,

उसे निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने नई सड़कों के निर्माण, भौतिक, संरक्षण, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल कल्याण, वयोवृद्ध, निःशक्त, पीने हेतु पानी की व्यवस्था, चेकडैम निर्माण व अन्य आवश्यक निर्माण कार्योें, माइनिंग भवन,

शक्तिनगर मार्ग पर जाम की समस्या से निजात हेतु, आडोटोरियम के निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्ताव पर चर्चा की गयी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार,

बीएसए श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, खनन विभाग के लेखाकार श्री अजय शर्मा सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी