जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति के कार्यों जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिला पोषण कन्वर्जेन्स समिति के कार्यों जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘पोषण अभियान‘‘ की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स सम्बन्धी बैठक की,

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा उपस्थित रहें, बैठक के दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चांें का स्वस्थ्य होना जरूरी है,

कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं, उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभावी कदम उठायें जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने पोषाहार वितरण के पश्चात पोषण टैकर ऐप पर फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बी0एच0एन0डी0 की बैठक रोस्टर सेशन के अनुसार कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दियें,

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण अभियान के तहत कराये जा रहे कार्योंं की बेहतर ढंग से मानीटरिंग करना सुनिश्चित करें, जिन बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा पोषण अभियान के तहत मानीटरिंग व निरीक्षण के कार्यों मंें शिथिलता न बरती जाये, उन्होंने कहा कि सैम-मैम बच्चों समय पोषाहार व दवाएं उपलब्ध करायी जाये और उनके स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण भी कराया जाये,

जिससे कि वह जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सके सके। उन्होंने कहा कि बिटामिन-ए की गोली का वितरण 4 दिसम्बर,2024 से 03 जनवरी,2025 तक बच्चों के लिए दिया जाना है, जिसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपस में समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण कर लिया जाये, उन्होंने कहा कि पल्स पोलियों अभियान भी 08 दिसम्बर,2024 से प्रारंम्भ होना है,

जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह ने पोषण अभियान के अन्तर्गत जनपद में पोषण कन्वर्जेंस के दायित्वों के सम्बन्ध मंें विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस दौरान डी0सी0 मनरेगा, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’