मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा

 

  1. मा0 मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा

    निर्धारित,समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण-ंजिलाधिकारी*

    सी0एम0 डैशबोर्ड की बैठक में अनुपस्थित डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, डी0एफ0ओ0 ओबरा, डी0एफ0ओ0 कैमूर वन्य जीव बिहार, आर0ओ0 प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक,उप श्रमायुक्त पिपरी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी,

 

सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, डी0एफ0ओ0 ओबरा, डी0एफ0ओ0 कैमूर वन्य जीव बिहार, आर0ओ0 प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक,

 

उप श्रमायुक्त पिपरी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये निस्तारण में लापरवही बरतने वाली अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया जाये।

 

धान व खाद के वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये और समय समय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये और निरीक्षण आख्या से अवगत कराया जाय, इस दौरान उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद स्तरीय के दौरान तहसील परिसर में वृद्धा,

 

विधवा पेंशन, दिव्यांग पेशन व आयुषमान कार्ड से सम्बन्धित कैम्प तहसील परिसर में लगाया जाये और मौके पर ही लोगों को पेंशन का फार्म आदि भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को गड्ढा मुक्त की सूची उपलब्ध करायी गयी है जनपद स्तरीय अधिकारीयों की टीम बनाकर गड्ढा मुक्त सड़को की जाॅच करा ली जाये,

 

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित क्रय केन्द्रों व एक कोरोड़ से अधिक लागत की निर्माण कार्य की परियोजनाओं का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों के टीम के माध्यम से करा लिया जायें। इस दौरान शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं,

 

परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये,

 

अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रोहित यादव,

 

जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्प संख्यक अधिकारी श्री शुधांशू शेखर शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल देव पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री हरे कृष्ण मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी