जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत धर्म गुरूओं के साथ की बैठक दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत धर्म गुरूओं के साथ की बैठक दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

आगामी त्यौहारों को भाई-चारा कायम रखते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल में मनायें जाने के दिये गये दिशा निरदेश।

सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त, ना हो कोई लापरवाही*

सोशल मीडिया पर अनाधिकृत ना करें पोस्ट,गलत पोस्ट पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जाये कार्रवाई ।

जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभागार में धर्म गुरूओं के साथ नवरात्रि,

दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरूओं/ पूजा पंण्डालों के आयोजकगण, व अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहरोें को आपसी भाई-चारा व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाये त्यौहारों में किसी भी प्रकार की नयी परम्परा की शुरूआत न की जाये,

पूजा पण्डालों व मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक गाने ही बजाये जायें, पूजा पण्डालों के आयोजकगण अपने वालेन्टीयर लगाये, उन्हें पहचान पत्र जारी करें, चिन्हित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जायेगा,

विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये। उन्होंने आयोजकों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाये। पंडाल के आस-पास साफ सफाई,

विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों, विसर्जन के समय शोभा यात्रा में डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजायें जाये, धार्मिक आयोजनों के दौरान अश्लील गाने न बजायें जाये,

शोभा यात्रा, विसर्जन यात्रा पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाये, परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही आयोजित कि जाये कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी,

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी संपूर्ण व्यवस्था, दुरुस्त कर ले।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाये किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशान को अवगत कराये जिससे कि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सकें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनाधिकृत तरह की पोस्ट ना की जाये गलत तरीके की पोस्ट करते हुए यदि कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने कहा कि जिन मार्गो से होकर शोभा यात्रा या मूर्ति विसर्जन यात्रा निकलनी है,

उस पर साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाये, साथ ही सम्बन्धित मार्गो को भी दुरूस्त करा लिया जाये। सभी पंडालों,शोभा यात्रा मार्गो का पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम भेजकर निरीक्षण करा लिया जाये। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर नजर रखी जाये, उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाये, नवरात्रि,

दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक प्रबंध किये जाये, बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित धर्म गुरूओं से सीधा संवाद कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरूओ ने अस्वस्त करते हुए कहा कि वह आगामी त्यौहारो को आपसी भाई-चारें को कायम रखते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायेगें यदि किसी प्रकार कि कोई समस्या आती है तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत करायेगें। बैठक में सभी हिन्दू समुदाय व मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरू पूजा पंण्डालों के आयोजकगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी