जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना करमा पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-
इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आज दिनांक-28.09.2024 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ऑपेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी द्वारा थाना करमा पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारियों द्वारा क्रमशः क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना जुगैल पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा थाना दुद्धी पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।