विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री राजेश प्रकाश द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान फार्मों की सुपर चेकिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से फॉर्म-6 से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मंडलायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर प्रस्तर फॉर्म-6 के अंतर्गत अपलोड किए गए आवेदनों को निरस्त किए जाने की स्थिति सामने आई है इस सम्बन्ध में निर्देश दिये कि बिना पर्याप्त कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा किए गए संशोधन, स्थानांतरण अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों से संबंधित आवेदनों का निष्पक्षता और गंभीरता के साथ परीक्षण किया जाए, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

साथ ही संबंधित तहसीलों के बी0आर0सी0 को निर्देशित किया गया कि फॉर्म-6 के लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

      जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश *गैस एजेन्सियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी/अवैध बिक्री को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान