सोनभद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही करमा बूथ का जिलाधिकारी ने किया औचक-निरीक्षण

सोनभद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही करमा बूथ का जिलाधिकारी ने किया औचक-निरीक्षण

विशेष अभियान 31 जनवरी को फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में दर्ज कराये अपना नाम-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही करमा बूथ का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ पर जमा किये जा रहे फार्म-6 के सम्बन्ध में जानकारी लिये और उन्होंने सम्बन्धित बी0एल0ओ0, सुपर वाईजर को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र अनुलग्नक 4 जरूर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ बूथों पर निरीक्षण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया है कि फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र अनुलग्नक 4 नहीं लिया जा रहा है।

बी0एल0ओ0 द्वारा इस प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, फार्म-6 के साथ अनुलग्नक -4 व घोषणा-पत्र अवश्य लिया जाये और साथ ही मतदाता से दस्तावेज भी निश्चित रूप से लिया जाये, जिसमें पूरा पता लिखे होने के साथ ही फोटो और मोबाइल नंबर भी सम्मिलित रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने मतदाता सूची विशेष अभियान के अंतर्गत फॉर्म- 6 के माध्यम से 7, 8 आवेदन भरे जाने की स्थिति का जायजा भी लिये।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए, उनका फार्म-6 अवश्य भरवाया जाये, उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाए जाएं, लोगों को जागरूक किया जाए तथा सभी आवेदन समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से निस्तारित किए जाएं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि 31 जनवरी,2026 को भी सभी मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ओ0 उपस्थित रहेंगंें, इस विशेष अभियान तिथि पर मतदाता फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करावाये, जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक दर्ज नहीं हुआ है, पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पायें।

  • Related Posts

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान