डाला – नगर पंचायत डाला बाजार के नगर वासियों ने स्थानीय निजी कंपनी ‌पर भारी मात्रा में कचड़ा जलाकर व कचरा डंपिंग कर नगर क्षेत्र में दुर्गंध फैलाने व पर्यावरण को दूषित किए जाने का आरोप लगाते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार की दोपहर में जिलाधिकारी सोनभद्र के नामित पत्र चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल को सौंपा ।

स्थानीय नगर वासियों द्वारा सौंपे गए पत्रक के माध्यम से अल्ट्राटेक कंपनी पर आरोप ‌ लगाते हुए अवगत कराया गया कि कुछ महीने से नगर डाला क्षेत्र में स्थित कंपनी में कचड़ा जलने से स्थानीय नगरवासी बहुत परेशान हैं कचड़ा जलने से पूरे नगर में बहुत दुर्गध फैलता है और पर्यावरण प्रभावित होता है

जिससे डाला नगर के लोग काफी परेशान हैं लोगों को दुर्गंध के कारण सॉस लेना दूभर हो गया है नवजवान बुजुर्ग यहा तक के स्कूल जाते समय डाला बाजार से गुजरने के दौरान छोटे छोटे बच्चों को नाक बंद कर स्कूल जाना पड़ता है ।

महोदय पर्यावरण दूषित होने के कारण लोगो को गंभीर बीमारियों का भय सता रहा है कभी-कभी तो कचड़ा जलने से दुर्गंध इतनी तेज रहती है की लोगों के घरों तक दुर्गंध प्रवेश कर जाता है और वयस्क तो वयस्क छोटे बच्चे तक दुर्गंध के कारण विचलित हो जाते हैं

और रात में दुर्गंध के कारण बेचैन होकर बिस्तर से उठ कर बैठ जाते हैं महोदय हम डाला नगर वासी दुर्गंध से बहुत दुखी है हम नगर वासियों को भी स्वच्छ व साफ पर्यावरण में रहने व स्वच्छ हवा में साँस लेने का पूरा अधिकार है ।आदि समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कंपनी द्वारा जलाये जा रहे कचड़ा व कचड़ा डंपिंग से नगर क्षेत्र में फैल रहे दुर्गंध की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया गया।

इस दौरान बबुन्दर पाठक, नागेन्द्र पासवान,मदन अग्रहरि, राजेश मौर्य, हरेराम गुप्ता, संजय ,दिवाकर सभासद संतोष कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।

इस संबंध में चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल ने बताया की पत्रक मिलते ही मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।

  • Related Posts

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

      सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा अन्नप्र्र्राशन गोदभराई की गयी रस्म अदायगी मा0 अध्यक्ष व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान

    होली के त्यौहार शिवद्वार मंदिर कि अद्वितीय दृश्य घोरावल/ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान